फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यटन नगरी कसौली में दूर होगी पेयजल किल्लत

Mon, 07 Mar 2016 07:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कसौली सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन नगरी कसौली में पेयजल किल्लत जल्द दूर होगी। छावनी परिषद ने बोर विधि से पानी निकालने के लिए बजट देने की हामी भर दी है। 5 मार्च के अंक में ‘अमर उजाला’ ने पानी की समस्या को उठाते हुए बोर विधि अपनाने की लोगों की मांग को प्रशासन के समक्ष रखा था। रविवार शाम कसौली में जन समस्याओं की सुनवाई करते हुए यह निर्णय लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करने पहुंचे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनी राम शांडिल के समक्ष स्टेशन कमांडर ने बोर विधि के लिए छावनी परिषद द्वारा बजट लाने की पेशकश की। यदि यह संभव हुआ तो चिन्हित स्थानों पर बोर विधि से पानी निकालकर पेयजल सप्लाई दी जाएगी। स्टेशन कमांडर कसौली ब्रिगेडियर दीपक शर्मा ने बताया कि स्थानीय मुद्दों में पानी कि किल्लत को देखते हुए यह निर्णय परिषद ने लिया है।
विज्ञापन


पर्यटन विकास होगी प्राथमिकता
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि कसौली में जन समस्याओं के निपटान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। कहा कि कसौली विश्व पर्यटन मानचित्र पर अंकित है। यहां पर्यटकों को बेहतरीन सुविधाएं मुहैया करवाना प्रदेश सरकार का कर्तव्य है। इसे पूर्ण करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सड़कों की दशा सुधारने के लिए प्रयास जारी है। पर्यटन विकास प्राथमिकता होगी।

आर्मी होलीडे होम में लहराएगा तिरंगा
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विनोद सुल्तानपुरी, निदेशक अल्प संख्यक समुदाय फादर अशोक मैसी, प्रदेश युवा कांग्रेस के महासचिव एवं धर्मपुर वार्ड से परिषद सदस्य अजय सिंह कंवर तथा एल्विन मैसी आदि स्थानीय लोगों ने छावनी में समुचित पार्किंग की व्यवस्था न होने की समस्या का मुद्दा रखा।
विज्ञापन


कसौली में लहराएगा सबसे बड़ा तिरंगा झंडा
तहसीलदार नारायण चौहान ने कसौली छावनी में तिरंगा लगवाने का सुझाव दिया। निर्णय लिया गया कि कसौली छावनी में आर्मी होलीडे होम में तिरंगा स्थापित करवाएंगे जो मीलों दूर से ही देखा जा सकेगा। इसके अतिरिक्त क्षेत्र की अन्य ज्वलंत समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें