फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले से भरे पनीर, नूडल और राजमा के सैंपल फेल

विज्ञापन
Samples of Paneer noodles and kidney beans Rajma failed in Food safety deptt's testing
विज्ञापन
सोलन। जिले से भरे गए पनीर, नूडल और राजमा के सैंपल फेल हो गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग ने कुछ दिए पहले ये सैंपल भरे थे। विभाग ने इन दुकानदारों को नाटिस भेज दिया है। दुकानदारों को 14 दिन में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अगली कार्रवाई होगी। वहीं विभाग ने त्योहारों में अभी तक मिठाइयों समेत अन्य खाद्य पदार्थों के 30 सैंपल भरकर जांच के लिए सीडीएल कंडाघाट भेज दिया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विभाग ने बीते दिनों पनीर, नूडल, ढाबेे में तैयार राजमा और मैगी के सैंपल भरे थे। इन्हें जांच के लिए कंडाघाट लैब में भेजा गया। इन खाद्य पदार्थों का परीक्षण करने पर ये फेल पाए गए हैं।
उधर, जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के सहायक आयुक्त एलडी ठाकुर ने बताया कि चार सैंपलों की रिपोर्ट विभाग के पास पहुंची है जिनमें से तीन फेल आए हैं। इसके बाद दुकानदारों को नोटिस भेज जवाब मांगा गया है। त्योहारी सीजन में विभाग ने अब तक 30 सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें