संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। पुलिस चौकी जोघों ने अभिपुर गांव में नाकाबंदी के दौरान वाहनों की बैटरी चुराने के आरोप में चार व्यक्तियों को पकड़ा है। पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। जोघों पुलिस ने अभिपुर गांव में नाका लगाया था।
इस दौरान पुलिस ने एक गाड़ी की तलाशी ली जिसकी डिक्की से बड़े वाहनों पांच बैटरियां, डैशबोर्ड से पांच पाने, दो चाबियां और एक प्लास बरामद किया गया। पुलिस ने चारों व्यक्तियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि ये बैटरियां उन्होंने दयोली और गुल्लरवालां के जेसीबी और ट्रकों से चोरी की हैं।
तीन आरोपियों की पहचान सुखवीर सिंह निवासी गांव फतेहपूर बूंगा, तहसील आनंदपुर साहिब जिला रोपड़ पंजाब, सलिंद्र सिंह निवासी गांव पृथ्वीपुर बूंगा, तहसील आनंदपुर साहिब जिला रोपड़ पंजाब, नरेंद्र सिंह निवासी पृथ्वीपुर बूंगा तहसील आंनदपुर साहिब जिला रोपड़ पंजाब के रूप में हुई है जबकि चौथा नाबालिग है। पुलिस ने गाड़ी को सीज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया।