फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण संस्थानों में टीकाकरण के बाद होगा प्रशिक्षुओं का प्रवेश

विज्ञापन
Covid vaccination mandatory for coaching institutes to regulate, DC issues SOP - फोटो : REUTERS
विज्ञापन
सोलन। जिले के प्रशिक्षण संस्थानों के प्रशिक्षुओं को बिना कोविड टीकाकरण प्रवेश नहीं करवाया जाएगा। टीकाकरण नहीं होने पर प्रशिक्षु को रिपोर्टिंग समय से 72 घंटे पहले तक की आरटीपीसीआर रिपोर्ट साथ लानी होगी। उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हारी ने कोविड सुरक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन

दो अगस्त को जमा दसवीं से जमा दो तक विद्यार्थियों के लिए स्कूल खुल जाएंगे जबकि ऑफलाइन कोचिंग, ट्यूशन तथा प्रशिक्षण संस्थानों को 26 जुलाई से कार्य करने की अनुमति होगी। कक्षा पांचवीं और आठवीं के छात्रों को दो से संशय निवारण के लिए विद्यालय आने की अनुमति होगी। विवि के शोधार्थी अधिसूचित तिथियों के अनुसार आ सकेंगे। उन्हें शिक्षा विभाग की मानक परिचालन प्रक्रिया का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें