Auto dispensing sanitiser machines installed in 188 high and senior secondary schools on Solan
सोलन। जिले में दो अगस्त को स्कूल खोलने की अधिसूचना जारी होने के बाद सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता कर दिए हैं। समग्र शिक्षा के स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम के तहत 188 वरिष्ठ और हाई स्कूलों में सैनिटाइजर डिस्पेंसर मशीनें और आईईसी सामग्री भी दी गई है।
इससे विद्यार्थियों को स्कूल में हैंड सैनिटाइजर की सुविधा मिलेगी। विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए सूचना बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं। इसके जरिये विद्यार्थियों को कोविड से सुरक्षा, लक्षण और बचाव की जानकारी दी जाएगी। इसमें करीब 18 लाख की राशि खर्च की गई है।
जानकारी के अनुसार कोविड के बीच दो अगस्त से उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खुलने जा रहे हैं। स्कूलों में विद्यार्थियों की सुरक्षा समेत कोविड से बचाव को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। स्कूलों को स्वचालित सैनिटाइजर डिस्पेंसर समेत अन्य आवश्यक सुरक्षा सामग्री दी गई है।
विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए लिया निर्णय
समग्र शिक्षा जिला सोलन के प्रभारी चंद्र मोहन शर्मा ने कहा कि प्रथम चरण में जिले के उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों को सैनिटाइजर डिस्पेंसर समेत अन्य सुरक्षा सामग्री भेजी गई है। दो अगस्त को स्कूल खुलने के बाद विद्यार्थियों को इसकी सुविधा मिलेगी।