फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने घर-द्वार ही करवा दीं ऑफलाइन परीक्षाएं

विज्ञापन
बीनू स्कूल के शिक्षक घर पर जाकर बच्चों का होमवर्क चेक करते और मास्क व सैनिटाइजर बांटते हुए। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
कंडाघाट (सोलन)। कोरोना काल में अध्यापकों ने विद्यार्थियों को पढ़ाई करवाने के लिए मिसाल पेश की है। उपमंडल कंडाघाट के चायल क्षेत्र के हाई स्कूल बीनू के शिक्षकों ने बच्चों की पढ़ाई घर-द्वार पर करवा रहे हैं ताकि पढ़ाई में कोई बाधा न आए। वहीं गांव में नियमित तौर से ऑफलाइन परीक्षाएं करवाकर नई मिसाल कायम की है।
विज्ञापन

मुख्याध्यापक बंसीलाल नेगी के नेतृत्व में यह कार्य किया जा रहा है। एक ओर शिक्षक नौवीं और दसवीं की कक्षाएं ऑफलाइन चली हैं, वहीं क्षेत्र के गांव नरूद और थरोला में छठी से आठवीं कक्षाओं के बच्चों का होम वर्क चेक किया।
शिक्षक गांवों में जाकर कोरोना से बचाव के लिए भी जागरूक कर रहे हैं। साथ ही लोगों को मास्क व सैनिटाइजर भी बांट रहे हैं। मुख्याध्यापक बंसी लाल नेगी ने बताया कि स्कूल स्टाफ और एसएमसी का इस कार्य में पूरा योगदान रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें