फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पांच से 12 साल आयु वर्ग के 60 हजार बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। जिले में स्वास्थ्य विभाग के पास पांच से 12 साल आयु वर्ग के बच्चों का डाटा पहुंच गया है। रिपोर्ट के अनुसार इस आयु वर्ग में 60 हजार से अधिक बच्चे हैं। हालांकि कुछ स्कूलों से डाटा आना अभी बाकी है। स्कूलों से आए डाटा को इकट्ठा कर विभाग ने उच्चाधिकारियों को भेजना शुरू कर दिया है।
26 अप्रैल को दवा महानियंत्रक (डीसीजीआई) ने पांच से 12 साल आयु वर्ग के बच्चों की वैक्सीन को मान्यता दे दी है। इसके बाद से जिला स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है और स्कूलों से डाटा मंगवाया है।
विज्ञापन

इस आयु वर्ग के टीकाकरण शुरू करने की तारीख को लेकर कोई आदेश नहीं आए हैं। टीकाकरण से पहले रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। उपायुक्त कृतिका कुलहरी ने भी सभी स्कूलों को इस आयु वर्ग के बच्चों का डाटा जल्द देने के आदेश दिए थे।
इसके बाद से जिला भर से महकमे के पास डाटा पहुंचना शुरू हुआ। रिपोर्ट के अनुसार अब तक 60102 बच्चों का डाटा पहुंच गया है। यह डाटा जिले के सरकारी और निजी स्कूलों से विभाग के पास पहुंचा है।
आगामी दो दिनों में अन्य स्कूलों से भी महकमे के पास डाटा पहुंचेगा। इसके बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इसी के साथ आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं को भी डाटा देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उधर, वैक्सीनेशन कार्य देख रहे डॉ. गगन ने बताया कि स्कूलों पांच से 12 साल आयु वर्ग के बच्चों का डाटा आना शुरू हो गया है। जल्द ही सभी स्कूलों का डाटा विभाग के पास पहुंच जाएगा। अभी तक 60 हजार बच्चों का डाटा पहुंचा है जबकि गणना के मुताबिक आई रिपोर्ट को डाटा के साथ मिलाना बाकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें