फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 100 युवाओं को मिला रोजगार

पट्टा महलोग में लगाया रोजगार मेला
एक दर्जन पंचायतों के युवाओं ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक संगठन लघु उद्योग संघ ने सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर दून विधानसभा के पहाड़ी क्षेत्र पट्टा महलोग में रोजगार मेले का आयोजन किया। मेले में दून विधानसभा की एक दर्जन से ज्यादा पंचायतों के 100 से अधिक युवक-युवतियों ने भाग लिया।
रोजगार मेले में चार प्लेसमेट कंपनियों के पदाधिकारी पहुंचे और युवाओं के रिकॉर्ड और दस्तावेज कंपनियों को भेजे। सभी कंपनियों ने बेरोजगार युवाओं को साक्षात्कार के लिए बुलाया है। रोजगार मेले में वर्धमान और माइल स्टोन कंपनी के प्रबंधक पहुंचे। उन्होंने दो दर्जन युवाओं को चयन कर उन्हें भी साक्षात्कार के लिए अपनी-अपनी कंपनी में बुलाया है। कार्यक्रम में हिमालया जनकल्याण समिति, आपकी आवाज पट्टा महलोग व श्रीकांत मेमोरियल ट्रस्ट ने भी सहयोग दिया। आधा दर्जन प्लेसमेंट एजेंसियों ने भी उम्मीदवारों का चयन किया। रोजगार मेले में मुख्यातिथि के तौर पर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन लघु उद्योग संघ के प्रदेशाध्यक्ष अशोक राणा ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर महलोग सभा के महामंत्री रूप किशोर ठाकुर भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें