फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुढ़ापा पेंशन आयु सीमा 70 से 60 साल की जाए: गुप्ता

विज्ञापन
senior citizen parisad ponta sahib demanded to govt. provide old age pension in age of 60 years
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। वरिष्ठ नागरिक परिषद की बैठक सोमवार को पांवटा साहिब में आयोजित हुई। इकाई अध्यक्ष टीसी गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में वरिष्ठ नागरिकों की मांगों और पांवटा क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य तौर पर बुढ़ापा पेंशन आयु कम करने की मांग, लगातार सब्जियों की बढ़ती कीमतों और डेंगू के बढ़ते प्रकोप पर चिंता जताई गई। पांवटा इकाई अध्यक्ष टीसी गुप्ता और महासचिव एमएस भटनागर समेत सदस्यों ने पांवटा में गृहकर वसूली की प्रक्रिया में एकमुश्त गृह कर वसूली पर नाराजगी जताई।
नगर परिषद को इसमें वरिष्ठ नागरिकों को छूट देने पर विचार करना चाहिए। कई सदस्यों ने बुढ़ापा पेंशन में भी 70 वर्ष की आयु सीमा को घटाने के बारे में अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि आयु सीमा 70 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष होनी चाहिए। कई गरीबी और भूखमरी में दिन काटने वाले तो 70 साल के बाद पेंशन के इंतजार करते-करते अलविदा कह जाते हैं। इस पर सरकार को शीघ्र गंभीरता से विचार करना चाहिए। बैठक में कई सदस्यों ने डेंगू के बढ़ते प्रकोप पर चिंता व्यक्त की है।
विज्ञापन

उन्होंने शहर के वार्डों में सफाई पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। कई जगह नालियों की सफाई उचित ढंग से नहीं हो पा रही है, जिससे मच्छर, मक्खी की संख्या बढ़ने से जलजनित बीमारियों के फैलने का खतरा पनप रहा है।
वक्ताओं ने कहाकि सब्जियों के दाम दिन प्रतिदिन आसमान पर पहुंच गए हैं। सब्जियां लोगों की पहुंच से बाहर होती जा रही है। सरकार और प्रशासन को इस पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बैठक में एनडी सरीन, एमएल ढिंगरा, मुकेश गर्ग, पीपी कौशिक, वाईएस भंडारी, पीएल शर्मा, एमएल अग्रवाल, एसएस ऋषिराज, वीके गुप्ता, एमएस भटनागर, विजय गोयल, एमआर वर्मा, आरके जैन, एमएस कैंथ, केसी नागपाल और आरसी गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें