फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डा. बिंदल ने अनाज मंडी धौलाकुआं का किया निरीक्षण

विज्ञापन
अनाज मंडी धौलाकुआं के निरीक्षण के दौरान लोगों से चर्चा करते विधायक डॉ. राजीव बिंदल। संवाद - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन(सिरमौर)। विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा डॉ. राजीव बिंदल ने शुक्रवार को धौलाकुआं में अनाज मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान फसल विक्रय के लिए मंडी में आए किसानों से चर्चा की।
विज्ञापन

डॉ. राजीव बिंदल ने बताया कि धौलाकुआं अनाज मंडी में अभी तक 2000 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है और प्रतिदिन करीब 25 किसान अपनी फसल के विक्रय को इस मंडी में पहुंच रहे हैं।
उन्होंने कहा कि सिरमौर के इतिहास में पहली बार धौलाकुआं में अनाज मंडी आरंभ की गई है, जिसका क्षेत्र के किसानों को लाभ मिल रहा है। इससे पूर्व किसानों को अपनी फसल के विक्रय के लिए हरियाणा की विभिन्न मंडियों में जाने पड़ता था, जहां समय और धन दोनों की बरबादी होती थी। अब घर द्वार पर ही अनाज मंडी का खुलना सभी के लिए सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें