फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लायंस क्लब नाहन ने शिक्षकों और स्टाफ को बांटे तुलसी के पौधे

विज्ञापन
एवीएन स्कूल नाहन में तुलसी के पौधे वितरित करते लायंस क्लब के पदाधिकारी। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। लायंस क्लब नाहन ने एवीएन स्कूल नाहन में तुलसी के पौधे वितरित किए। स्कूल परिसर में आयोजित हुए तुलसी वितरण समारोह में स्कूल के प्रधानाचार्य केके चंदोला ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
विज्ञापन

लायंस क्लब के पूर्व प्रधान राजीव बंसल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान स्कूल के सभी शिक्षकों और अन्य स्टॉफ सदस्यों को मुफ्त में तुलसी के पौधे वितरित किए गए।
राजीव बंसल ने बताया कि क्लब, लंबे अर्से से तुलसी के पौधे लोगों को प्रदान करने का कार्य कर रहा है। इससे पूर्व बड़ा चौक में भी सैकड़ों लोगों को तुलसी के पौधे वितरित किए थे। एवीएन स्कूल नाहन के परिसर में आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान लायंस क्लब नाहन के प्रधान विजय गुप्ता, राजीव बंसल, सौरव गर्ग, शोभित गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें