फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त समेत आठ लोगों को गायत्री पुरस्कार से नवाजा

विज्ञापन
ददाहू में गायत्री सम्मान से नवाजीं गई श्रेष्ठ हस्तियां महामंडलेश्वर दयानंद भारती के साथ। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। रेणुकाजी तीर्थ में गायत्री मंदिर का 37वां स्थापना दिवस शनिवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। ऋषि पंचमी के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाले इस समारोह में समाजसेवा, पत्रकारिता, पर्यावरण और धर्म-संस्कृति आदि के क्षेत्र में अपना श्रेष्ठ योगदान देने वाले आठ लोगों को गायत्री पुरस्कार से नवाजा गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व सांसद और राजस्व मंत्री डॉ. राजन सुशांत ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। जबकि रेणुका कांग्रेस के मंडल अध्यक्ष तपेंद्र चौहान विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती ने की।
समारोह के दौरान बेहतर प्रशासनिक सेवाओं के लिए उपायुक्त सिरमौर आरके गौतम, एएसपी बबीता राणा, एसडीएम नाहन रजनेश कुमार, सहायक अभियंता विद्युत ददाहू नंदलाल शर्मा, समाज सेवा के क्षेत्र में डॉ. तपेंद्र ठाकुर पांवटा साहिब को सम्मानित किया गया। जबकि पत्रकारिता के क्षेत्र में नाहन से पत्रकार प्रताप सिंह, ददाहू के डाक सेवक राम सिंह और सेवानिवृत्त शारीरिक शिक्षक उजागर सिंह संगड़ाह को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान पुरस्कार पाने वालों को एक शाल, माला, स्मृति चिह्न और धार्मिक पुस्तकें भेंट की गईं।
विज्ञापन

महामंडलेश्वर स्वामी दयानंद भारती ने गायत्री मंदिर के 37 वर्षों के इतिहास पर प्रकाश डाला। इस मौके पर भजन-कीर्तन, गीत-संगीत और प्रवचनों के बाद भंडारा भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वामी प्रकाशानंद, स्वामी गीता गिरि, गंगागिरि, राजेंद्र सिंह सहित संत महात्मा और श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें