फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारूवाला में अवैध रूप से चल रहा क्लीनिक सीज

विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा क्षेत्र के तारुवाला में अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक को सीज कर दिया गया है। बीएमओ राजपुरा और ड्रग इंस्पेक्टर पांवटा की संयुक्त टीम ने वीरवार को छापेमारी की। इस दौरान अवैध रूप से चल रहे क्लीनिक से भारी मात्रा में महिलाओं और बच्चों के उपचार वाली दवाइयां भी बरामद की गई हैं।

शिकायत मिली थी कि पावंटा के तारूवाला में अवैध क्लीनिक संचालित किया जा रहा है। इसके बाद वीरवार को बीएमओ राजपुरा उदय ठाकुर और ड्रग्स इंस्पेक्टर सुरेश चौहान की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। इस दौरान क्लीनिक में भारी मात्रा में अंग्रेजी दवाइयां बरामद की र्गइं। दवाइयों की खरीद और बिक्री के कोई दस्तावेज मौके पर नहीं मिले। इनमें सर्वाधिक महिलाओं और बच्चों की दवाइयां थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मिला व्यक्ति कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। कुछ समय बाद एक चिकित्सक ने मौके पर पहुंचा। उसने क्लीनिक को अपना बताया। लेकिन वह भी टीम को कोई लाइसेंस और दस्तावेज नहीं दिखा पाया। लिहाजा टीम ने क्लीनिक को ही सीज कर दिया है। उधर, बीएमओ राजपुरा डॉ. उदय ठाकुर ने पुष्टि की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें