पांवटा साहिब (सिरमौर)। हरियाणा-हिमाचल एनएच मार्ग पर लालढांग के पास पुलिस ने अवैध शराब से भरी पिकअप पकड़ी। पुलिस ने सुबह नाका लगाया था। पुलिस को देख एक वाहन जंगल के समीप रुक गया। वाहन के पास खड़ा एक व्यक्ति जंगल में भाग खड़ा हुआ। संदेह होने पर वाहन की तलाशी ली तो उसमें हरियाणा ब्रांड की अवैध रूप से लाई जा रही 95 पेटियां बरामद की र्गइं। वाहन में चेक करने पर कोई दस्तावेज नहीं मिले। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि आबकारी एवं कराधान अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।