फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक को मारकर हीरा ड्राइवर बना शातिर सविंद्र

विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। लगभग छह वर्ष पूर्व पांवटा साहिब के एक धार्मिक स्थल में एक चालक की हत्या करने वाले शातिर ने आगे की जिंदगी बसर करने के लिए चालक का ही रास्ता चुना। सिरमौर से पुलिस कस्टडी से फरार हुआ शातिर दिल्ली के ओखला में किसी कारोबारी के पास चालक बनकर कार्य कर रहा था। पुलिस को चकमा देने के लिए उसने न केवल अपना हुलिया बदला, बल्कि नाम भी बदल दिया। दिल्ली में वह हीरा ड्राइवर बनकर रह रहा था। दाढ़ी बढ़ाकर बाकायदा सिर पर पग भी बांधनी शुरू कर दी, जिससे उसे कोई पहचान न सके। लेकिन, पुलिस की टीम ने उसे दबोचने के लिए ऐसा जाल बिछाया कि वह पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया।
विज्ञापन

वर्ष 2012 में पांवटा साहिब के एक धार्मिक स्थल में गला घोट कर हत्या को अंजाम देने वाला शातिर सविंद्र सिंह पिकअप लेकर फरार हुआ था लेकिन, पंजाब पुलिस ने उसे पंजाब में दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद उसने पांवटा में हत्या करने की बात कबूली। इसके बाद इसे सिरमौर पुलिस के हवाले किया गया था लेकिन, सिरमौर पुलिस की गिरफ्तारी के दूसरे ही दिन यह पुलिस जवानों को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी ने पुलिस को चकमा देने के लिए अपना हुलिया बदल लिया था। छह साल पुराने इस मामले की फाइल दो महीने पहले ही जिला पुलिस ने खोली। पीओ सेल को गए इस मामले को ट्रेस करने के लिए एसपी रोहित मालपानी की अगुवाई में कड़ी मेहनत की गई। किसी तरह से पुलिस की टीम आरोपी के रिश्तेदार तक पहुंची। जबकि, मुखबिरों को भी काम पर लगा दिया गया। विभिन्न स्रोतों से जुटाई जानकारी में पुलिस को यह पता चला कि हत्यारोपी दिल्ली के ओखला में एक ट्रांसपोर्टर के यहां चालक का कार्य कर रहा है। लेकिन, जब वहां पुलिस पहुंची तो उसका पूरा हुलिया बदला हुआ था। बड़ी-बड़ी दाढ़ी और सिर पर पगड़ी होने के चलते उसकी पहचान होना आसान नहीं था। लेकिन, शक के आधार पर जब पुलिस ने खुद को हीरा बताने वाले शख्स को गिरफ्तार किया तो उसने कबूल किया कि वह ही सविंद्र सिंह है।
पुलिस को एक और आरोपी की तलाश
वर्ष 2012 में हुई हत्या के इस मामले में पुलिस को एक और आरोपी की तलाश है। पुलिस के अनुसार मामले में एक और आरोपी भी शामिल था, जिसे दबोचने के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। गिरफ्तार सविंद्र से भी इस सिलसिले में पूछताछ की जा रही है। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि आरोपी दिल्ली में हुलिया बदलकर रह रहा था। एक ट्रांसपोर्टर के यहां वह हीरा बनकर नौकरी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें