फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब बरामद, मामला दर्ज

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। थाना राजगढ़ पुलिस ने जीप में भरकर अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब की 28 पेटियां बरामद की हैं। इस मामले में गाड़ी चालक शिमला निवासी महेंद्र के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार राजगढ़ पुलिस की टीम राजगढ़ में नाके पर तैनात थी। इसी दौरान शिलाबाग की ओर से आ रही एक पिकअप गाड़ी को तलाशी के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान पिकअप में तीन पेटियां अंग्रेजी तथा 25 पेटियां देसी शराब की बरामद की गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एक अन्य मामले में संगड़ाह पुलिस की टीम ने सुरेश निवासी नौहराधार के कब्जे से 12 बोतलें देेसी शराब की बरामद कीं। संगड़ाह थाना में सुरेश के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि नशे का कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें