फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलाल नदी में नहाने उतरे युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। थाना क्षेत्र के नाहन के अंतर्गत खादरी गांव में जलाल नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने कुछ साथियों के साथ हरियाणा से रेणुका घूमने आया था। सोमवार दोपहर को वह खादरी गांव में जलाल नदी में नहाने उतर गया। नहाने के लिए जैसे ही उसने पानी में छलांग लगाई तो वह किसी भंवर में फंस गया।
विज्ञापन

कुछ समय तक पानी से बाहर न निकलने पर उसके साथियों ने उसे पानी से ढूंढकर बाहर निकाल कर बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल ददाहू पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की सीमा के साथ सटे हरियाणा के नारायणगढ़ निवासी 24 वर्षीय अक्षय पुत्र रामपाल अपने कुछ साथियों के साथ रेणुका की ओर घूमने आया था। नहाने की चाह में वह जलाल नदी की ओर निकल पड़ा लेकिन उसे पानी की गहराई का पता नहीं चला। नहाने के लिए जैसे ही वह पानी में कूदा तो स्वयं बाहर नहीं निकल सका, जहां मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए नाहन ले जाया गया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

रेणुका थाने के एसएचओ देवी सिंह नेगी ने हादसा होने की पुष्टि करते बताया कि हादसा नाहन थाने के अंतर्गत पेश आया है। आगामी कार्रवाई नाहन थाने के अंतर्गत की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए नाहन भेज दिया गया है। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर ओमापति जम्वाल ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें