फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दभोटा नालागढ़ और साईं हॉस्टल बिलासपुर बने विजेता

विज्ञापन
राजगढ़ में कबड्डी प्रतियोगिता के समापन पर विधायक के साथ मौजूद प्रतिभागी। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ के नेहरू मैदान में आयोजित दो दिवसीय शहीद अंचित शर्मा मेमोरियल कबड्डी प्रतियोगिता में ग्रामीण स्तर पर दभोटा नालागढ़ ने ट्रॉफी जीती। जबकि ओपन कबड्डी में साईं हॉस्टल बिलासपुर ने विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। समापन अवसर पर विधायक रीना कश्यप ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक ने कबड्डी मेट के लिए तीन लाख और आयोजकों को 31 हजार देने की घोषणा की। प्रतियोगिता के ग्रामीण स्तर के फाइनल मुकाबले में दबोटा ने जासवी शिलाई को और ओपन में साईं होस्टल बिलासपुर ने स्पोर्ट्स क्लब भानत को पराजित करके ट्रॉफी जीती।
प्रतियोगिता में ग्रामीण स्तर की विजेता टीम को 51 हजार और उपविजेता को 20 हजार नकद पुरस्कार व ट्रॉफी दी। वहीं, ओपन में विजेता टीम को 30 हजार और उपविजेता को 20 हजार नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सतीश ठाकुर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश ठाकुर, सदस्य विनोद दानी, कमेटी अध्यक्ष अशोक ठाकुर, महासचिव रणदीप ठाकुर, हरदेव और सुरजीत ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें