नाहन के हाथी कब्र के समीप ट्रक के नीचे आई बाइक।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जिला मुख्यालय में हाथी की कब्र के समीप नाहन-शिमला नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक बाइक ट्रक के नीचे आ गई। गनीमत यह रही है कि हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवकों की जान बाल-बाल बच गई। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
जानकारी के अनुसार बाइक शिमला सड़क से नाहन की तरफ आ रही थी। जबकि ट्रक शिमला की तरफ से जा रहा था। इसी बीच खराब सड़क के कारण बाइक चालक ने संतुलन खो दिया और बाइक ट्रक के नीचे जा घुसी। इस दौरान बाइक चालक और सवार ने खुद को सुरक्षित कर लिया। हादसे के कारणों को लेकर पुलिस जांच कर रही है।
फिलहाल, बाइक पर सवार दोनों स्थानीय युवक सुरक्षित हैं जिन्हें मामूली चोटें आई हैं। सदर पुलिस थाना नाहन के प्रभारी मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज नहीं हुआ है। दोनों युवक पूरी तरह सुरक्षित हैं।