फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलिथीन रखने पर दो दुकानदारों से वसूला एक हजार जुर्माना

विज्ञापन
सब्जी मंडी पांवटा साहिब का निरीक्षण करते खाद्य निरीक्षक। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। मंगलवार को पांवटा साहिब के खाद्य निरीक्षक की टीम ने सब्जी मंडी में औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य वस्तुओं और पॉलिथीन की चेकिंग की गई। दो दुकानदारों से पॉलिथीन मिलने पर एक हजार जुर्माना राशि वसूली गई। दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग न करें। ऐसा करने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि त्योहारी सीजन समीप है। इसके चलते खाद्य वस्तुओं का निरीक्षण किया जा रहा है जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर गुणवत्ता की खाद्य वस्तुएं एवं सही दाम पर मिल सकें। नकली और घटिया किस्म की खाद्य वस्तुओं की बिक्री और सेवन से बचाया जा सकें। मंगलवार को खाद्य निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने पांवटा सब्जी मंडी परिसर समेत क्षेत्र की दो दर्जन दुकानों का निरीक्षण किया। दो दुकानों में प्रतिबंधित पॉलिथीन मिली। इनको जब्त कर जुर्माना राशि वसूली गई है।
उधर, खाद्य निरीक्षक पांवटा साहिब राजेंद्र सिंह ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि करीब डेढ़ दर्जन दुकानों का मंगलवार को निरीक्षण किया है। इस दौरान प्रतिबंधित पॉलिथीन रखने वाले दो दुकानदारों से पॉलिथीन जब्त कर ली गई है। दोनों से कुल एक हजार रुपये जुर्माना राशि वसूली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें