फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से 20 वर्षीय कामगार की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल के साथ लगते गांव मंडोली में एलटी लाइन पर काम कर रहे कामगार की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान विजेश (20) निवासी सुंदरिया, तहसील नाहन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग के ठेकेदार के पास कार्यरत विजेश एक अन्य मजदूर के साथ मंडोली गांव में एलटी लाइन पर काम कर रहा था। इस दौरान उसे जोर का झटका लगा और वह अचेत होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन

विजेश को संगड़ाह अस्पताल लाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया। साथ ही मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस उपाधीक्षक शक्ति सिंह ने कामगार की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें