फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान_सिरमौर में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 10 लाख के पार, न टूटे सुरक्षा चक्र

विज्ञापन
amar ujala health abhiyaan in sirmaur-10 lakh corona vaccine provided to people
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 10 लाख के पार हो चुका है। अभी भी टीकाकरण का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इस बीच जिले में फिर से संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। ऐसे में संबंधित विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। चिकित्सकों की मानें तो बढ़ते संक्रमण की रोकथाम के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है। साथ ही पहले जैसी सावधानियां बरतना भी आवश्यक हो गया है।
विज्ञापन

जिले में अब तक 1002695 टीके कोरोना लगाए जा चुके हैं। इनमें 4,99,918 लोगों को पहली डोज, 4,69,595 को दूसरी डोज और 33,182 लोगों को बूस्टर डोज लगाई जा चुकी है। जिले में 5,26,320 पुरुष, 4,43,036 महिला और अन्य 157 लोगों की वैक्सीनेशन की गई हैं। 12 से 14 वर्ष की आयु के बच्चों को 35,258 कार्बेवैक्स, 15 से 17 वर्ष के किशोरों को 47,990 कोवैक्सीन, 18 से 60 वर्ष के लोगों को 7,98,990 कोविशील्ड और 60 वर्ष से ऊपर के लोगों को 1,21,157 वैक्सीन और बूस्टर डोज लगाई गई है।
---
कोरोना वैक्सीन प्रभावी है। यह गंभीर बीमारी नहीं होने देता है लेकिन कुछ समय बाद कोविड के वैक्सीन का प्रभाव कम होना शुरू हो जाता है। इसलिए बूस्टर डोज लगवाना जरूरी है। बूस्टर डोज लगवाने का अंतराल अब छह महीने कर दिया गया है। ऐसे में इस डोज को अवश्य लगवाएं।
विज्ञापन

- डॉ. अजय पाठक, सीएमओ, सिरमौर।
---
कोरोना महामारी फिर से दस्तक दे रही है। जैसे मौसम बदलता है बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है। सभी लोग अपना ध्यान रखें। सरकार और विभाग की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन करें। इम्यूनिटी को बढ़ाएं। खान-पान का विशेष ध्यान रखें। कोरोना से बचाव के लिए तीनों डोज लगवाएं।
- डॉ. प्रमोद पारिक, वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी।
....
कोरोना से बचाव के लिए बूस्टर डोज सब लगवाएं। जिस तरह से पहली और दूसरी डोज के लिए सौ फीसदी वैक्सीनेशन हुई है, उसी तरह बूस्टर डोज के लिए लोग विभाग का सहयोग करें। ऐसा पाया गया है कि जिन लोगों को सभी टीके नहीं लग पाए हैं, वह फिर से कोरोना की चपेट में आ सकते हैं। लिहाजा, तीनों डोज अवश्य लगवाएं।
- डॉ. संदीप शर्मा, बीएमओ पच्छाद।
.....
जिले में कोरोना के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। कोरोना गाइडलाइंस का पालन करें। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। बहुत जरूरी हो तो मास्क लगाकर जाएं। करीब एक मीटर की दूरी रखें। साथ ही कोरोना की तीनों डोज लगवाएं।
- डॉ. अजय देओल, बीएमओ राजपुर।
---
कोविड से बचाव के तरीके अपनाएं। यदि बुखार, खांसी और अन्य लक्षण दिखें तो तुरंत कोरोना टेस्ट करवाएं। साथ ही वैक्सीनेशन करवाएं। अपने और साथ लगते क्षेत्र के लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करें।
- डॉ. अमिताभ जैन, प्रभारी सिविल अस्पताल पांवटा ।
----
सिरमौर में कोविड के मामले फिर से बढ़ रहे हैं। ऐसे में वैक्सीन जरूर लगवाएं। इम्यूनिटी बूस्टर, औषधि द्रव्य जैसे सौंठ, काली मिर्च, दालचीनी, तुलसी, गिलोय, अजवाइन आदि का आवश्यकता पड़ने पर प्रयोग करें।
- डॉ. शरद चंद्र त्रिवेदी, वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी।

डॉ. अमिताभ जैन, प्रभारी सिविल अस्पताल पांवटा। संवाद- फोटो : NAHAN

डॉ. शरद चंद्र त्रिवेदी, वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी। संवाद- फोटो : NAHAN

डॉ. प्रमोद पारीक, वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी। संवाद- फोटो : NAHAN

डॉ. संदीप शर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी पच्छाद। संवाद- फोटो : NAHAN

डॉ. अजय देओल, खंड चिकित्सा अधिकारी, राजपुर। संवाद- फोटो : NAHAN

मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ. अजय पाठक। संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें