फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठी स्कूल को चार साल बाद मिला शिक्षक, तीन महीने में तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी खंड की आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी में शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों के भविष्य पर संकट छा गया है। हैरानी इस बात की है कि चार साल के बाद स्कूल को एक शिक्षक मिला था लेकिन तीन महीने में ही शिक्षक का तबादला हो गया है। इससे अभिभावकों सहित विद्यार्थियों में खासा रोष है।
विज्ञापन

प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू होने के बावजूद आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठी में रिक्त पदों के चलते शिक्षा नीति को जमीन पर उतारना तो दूर कक्षाओं में नियमित पढ़ाई करवाना भी मुश्किल हो गया है। वरिष्ठ माध्यमिक कोठी विद्यालय में एक साल से प्रधानाचार्य, चार सालों से अंग्रेजी विषय, तीन सालों से हिंदी और तीन महीने से इतिहास के प्रवक्ता का पद खाली चल रहा है। इसके अतिरिक्त लिपिक एवं प्रयोगशाला सहायक के पद पिछले भी कई सालों से रिक्त चल रहे हैं। तीन महीने पहले ही स्कूल में इतिहास के प्रवक्ता का पद भरा गया। इससे विद्यार्थियों को कुछ राहत जरूर मिली थी लेकिन इससे पहले ही विद्यार्थी शिक्षक से कुछ सीखते और पढ़ाई सुचारु रुप से हो पाती, शिक्षक का तबादला हो गया है। इससे स्कूल में अध्ययनरत क्षेत्र की तीन पंचायतों के 300 छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है।
इस बारे में स्कूल प्रबंधन समिति के ओर से कई बार शिक्षा विभाग से पत्राचार जा चुका है। स्थानीय विधायक किशोरीलाल सागर के समक्ष भी पदों को भरने की मांग उठाई जा चुकी है। इसके बावजूद स्कूल में शिक्षकों की तैनाती नहीं हो पाई है। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष खेमचंद ठाकुर का कहना है कि उक्त विषयों के पदों को लेकररिक्त होने से छात्रों की पढ़ाई बाधित हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर सरकार और विभाग ने समय रहते रिक्त पदों को नहीं भरा तो सभी अभिभावक सड़क पर उतरने से भी गुरेज नहीं करेंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार से कोठी स्कूल में चल रहे रिक्त पदों को भरने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें