सराहन में सन राईज चगांव ने जीता क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब
- फोटो : RAMPUR-HP
ज्यूरी(रामपुर बुशहर)। नलाटी स्टेडियम सराहन में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब सनराइज चगांव के नाम रहा। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर रामपुर ब्लॉक कांग्रेस के महासचिव राजेश लराजू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता टीम को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला सनराइज चगांव और मूनलाइट ज्यूरी के बीच खेला गया।
इसमें मून लाइट यूथ क्लब ज्यूरी ने पहले खेलते हुए निर्धारित दस ओवरों में 95 रन बनाए। इसके जवाब में चगांव की टीम ने आठ ओवरों में जीत का लक्ष्य हासिल कर आठ विकेट से जीत लिया। मून लाइट टीम की ओर से सुनील शर्मा और सन्नी नेगी ने सर्वाधिक 30-30 रनों का योगदान दिया। चगांव की ओर से वीरेंद्र नेगी ने 29 और लक्की नेगी 25 रनों की पारी खेली।
इसमें मैन ऑफ दी सीरीज का खिताब चगांव के देवेंद्र नेगी को दिया गया। बेस्ट बैट्समैन वीरेंद्र नेगी, फाइनल मैच का मैन आफ दी मैच का खिताब सचिन नेगी, उभरते खिलाड़ी का खिताब डेऊ टीम के सूर्यकांत को दिया गया। मुख्यातिथि राजेश लारजू ने विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को नगद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 70 हजार रुपये नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। उपविजेता को 35 हजार की राशि और और ट्रॉफी का इनाम मिला। मुख्यातिथि ने विजेताओं को शुभकामनाएं दी और नशा त्याग खेल को बढ़ावा देने की अपील की। इस अवसर पर मून लाइट यूथ क्लब ज्यूरी के प्रधान दीपक वर्मा, उपप्रधान हेमंत वर्मा, सचिव विकास सेवगी, नरेश लारजू, हिम्मत, मोहन, विजू और प्रकाश सहित क्लब से सदस्य मौजूद रहे।