फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर, कुल्लू और शिमला जिले की चोटियों में हल्का हिमपात

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर/सांगला। रामपुर सहित किन्नौर और कुल्लू की ऊंची चोटियों में शनिवार को अचानक मौसम ने करवट बदली और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया। इससे पूरा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। इस दौरान निचले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है। बर्फबारी और बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इसके कारण समूचे ऊपरी क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।
विज्ञापन

रविवार को किन्नौर जिले के छितुकल, रक्षम, सांगला, कुन्नोचारंग, ठंगी, लंबर, हांगो, चुलिंग, नेसंग लिप्पा और आसरंग सहित अन्य ऊंचाई वाले स्थानों में ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। इस दौरान निचले इलाकों में भी बादल छाए रहे। जिला शिमला के नारकंडा, बाहली, 15/20 और 12/20 के ऊंचाई वाले इलाकों में दोपहर से ही बर्फबारी का दौर शुरू हो गया था।
इस दौरान निचले इलाकों में रुक रुक कर बारिश होती रही। आउटर सराज के जलोड़ी जोत, खनाग और श्रीखंड महादेव सहित ऊंचाई वाले इलाकों में भी ताजा बर्फबारी रिकॉर्ड की गई है। हालांकि कम बर्फबारी होने से रिकांगपिओ से शिमला और काजा की ओर वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से चलती रही।
विज्ञापन

बागवानी के बर्फबारी फायदेमंद
बागवानी के लिए प्रदेश में हो रही ताजा बर्फबारी काफी फायदेमंद मानी जा रही है। इससे सेब के लिए जरूरी चिलिंग आवर पूरे होंगे तो वहीं पेड़ों को लगने वाली बीमारियों से भी बचाव होगा।
परिवहन निगम रिकांगपिओ के अड्डा प्रभारी सुमन सिंह नेगी ने बताया कि बर्फबारी से अभी तक कोई रूट प्रभावित नहीं हुआ है। शिमला और काजा सहित जिले के सभी ग्रामीण रूटों पर बसों की बराबर आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें