फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बुशहर बीएड कॉलेज को हराकर झाकड़ी बना चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
नव जवान जागरुक युवक मंडल की ओर से आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। नव जवान जागरुक युवक मंडल शाह की ओर से आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता पर झाकड़ी ने कब्जा जमाया है। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला झाकड़ी और बुशहर बीएड कॉलेज नोगली के बीच खेला गया। इसमें झाकड़ी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बुशहर बीएड कॉलेज की टीम को सीधे सेटों में 3-0 से हराकर जीत दर्ज की। समापन समारोह में विजय सिंह कड्डा, सुरेश चौहान, राजेश चौहान, नेक राम, चंद्र मोहन रोल्टा, दिग्विजय वर्मा, बांका राम महाजन और बांका राम फरलू बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। बीएल टेगटा वश्ष्ठि अतिथि उपस्थित रहे। युवक मंडल के अध्यक्ष सुशांत जिष्टू और अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यातिथियों का स्वागत किया। क्लब के अध्यक्ष सुशांत जिष्टू ने बताया कि वॉलीबाल के सेमीफाइनल मुकाबले में झाकड़ी ने मुनीश को हराया। बुशहर बीएड कॉलेज नोगली ने कोटघर (कंडा) को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता को सफल बनाने में महिला मंडल शाह प्रधान निर्मला सकलानी सहित अन्य महिला मंडल की सदस्यों ने भागीदारी सुनिश्चित की। उन्होंने रोहित टेगटा, मान सिंह गूंजी, शिव लाल वर्मा, राजन कड्डा, अंकुश कड्डा, विकास रोल्टा, विक्रांत, प्रवीण, संदीप और हनी चौहान का आभार जताया। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 25,555 और ट्रॉफी, उपविजेता टीम को 12,222 नकद राशि और ट्रॉफी से नवाजा। इस मौके पर देशराज, चंद्र ध्रैक, केहर सिंह रोल्टा, दौलत राम और शमशेर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन




बॉक्स

रस्साकशी स्पर्धा में निशा एंड पार्टी बनी विजेता

इस दौरान युवक मंडल की ओर से महिलाओं के लिए रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें एक दर्जन टीमों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिताबी मुकाबला निशा एंड पार्टी और सरस्वती एंड पार्टी के बीच हुआ। इसमें निशा एंड पार्टी ने दमदार प्रर्दशन कर खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें