संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। भारत सरकार के एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं स्टार प्रोजेक्ट अभियान के तहत आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोहड़ू (छात्र) के प्रधानाचार्य अजीत वर्मा सिंगापुर में शिक्षा पद्धति की बारीकियां सीख रहे हैं। यहां शिक्षा जगत के विशेषज्ञ अध्यापकों को प्रशिक्षित कर रहे हैं। सभी शिक्षाविद यहां से प्रशिक्षित होकर अपने-अपने जिलों एवं विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता का प्रसार करेंगे। शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के लिए हिमाचल सरकार की यह अनूठी पहल है। ये अध्यापक एक सप्ताह तक सिंगापुर में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इसके बाद अपने-अपने विद्यालय के अध्यापकों को गुणात्मक शिक्षा के बारे में जागरूक करेंगे। उपरोक्त विद्यालय के दो शिक्षक प्रधानाचार्य अजीत वर्मा एवं शारीरिक शिक्षक करमचंद नेगी सिंगापुर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।