फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर-गौरा मार्ग बड़े वाहनों के लिए बहाल

विज्ञापन
रामपुर गौरा सड़क फॉरेस्ट कालोनी के समीप इस स्थान पर धंस गई थी। -संवाद - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। 23 दिन के लंबे समय के बाद आखिरकार रामपुर-गौरा सड़क बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल हो गई है। लोक निर्माण विभाग ने सुरक्षा दीवार का निर्माण पूरा कर दिया है। मार्ग बहाली के बाद उपमंडल के हजारों किसान, बागवान और लोगों ने राहत की सांस ली है। सड़क पर करीब 12 लाख रुपये की लागत से विभाग ने सुरक्षा दीवार लगाने का कार्य पूरा किया है।
विज्ञापन

गौर हो कि सेब सीजन से ठीक पहले रामपुर-गौरा सड़क रामपुर की फॉरेस्ट कॉलोनी के पास अवरुद्ध हो गई थी। इससे उपमंडल की डंसा, गौरा, मशनू, दोफदा, किन्नू और गोपालपुर पंचायत के हजारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सबसे अधिक परेशानियां सेब उत्पादकों को झेलनी पड़ रही थी, जिन्हें फसल मंडी पहुंचाने के लिए अतिरिक्त सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा था।
लोक निर्माण विभाग ने करीब 23 दिन बाद बाधित मार्ग को बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया है। तीन सप्ताह में विभाग ने करीब 17 मीटर लंबा और 13 मीटर ऊंचा डंगा लगाकर मार्ग को बहाल कर दिया है। क्षेत्र के हजारों लोगों और बागवानों ने मार्ग बहाली से राहत पाई है और अब उन्हें रामपुर पहुंचने के लिए अतिरिक्त सफर नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग रामपुर के एसडीओ चंद्र कश्मीरी ने बताया कि रामपुर-गौरा सड़क को बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया गया है। सोमवार को यहां से सेब से लदे दो ट्रक गुजरे हैं। विभाग ने रिकॉर्ड समय में सुरक्षा दीवार लगाकर मार्ग को बड़े वाहनों के लिए बहाल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें