फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीस मील कर्मचारियों के समर्थन में उतरे तकनीकी कर्मी

विज्ञापन
पीस मील कर्मचारियों के समर्थन में उतरे तकनीकी कर्मचारी। -संवाद - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पीस मील कर्मचारियों की टूल डाउन हड़ताल परिवहन निगम पर भारी पड़ रही है। कर्मचारियों की हड़ताल सोमवार को सातवें दिन में प्रवेश कर गई है। अनुबंध की मांग पर अड़े पीस मील कर्मचारियों के समर्थन में अब निगम के तकनीकी कर्मचारी भी उतर आए हैं। निगम के तकनीकी कर्मचारी संघ ने भी प्रदेश सरकार और परिवहन निगम प्रबंधन से पीस मील कर्मचारियों की मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

सोमवार को रामपुर डिपो की वर्कशॉप में पीस मील कर्मचारियों के समर्थन में तकनीकी कर्मचारी भी उतर आए और गेट मीटिंग की। इस दौरान पीस मील कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार और परिवहन निगम प्रबंधन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
गौर हो कि प्रदेश के 933 पीस मील वर्कर प्रदेश सरकार से 5-6 वर्षों से अनुबंध में लाने की मांग कर रहे हैं। मगर अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं हो पाई है। कर्मचारियों का कहना है कि पूर्व में जैसे पीस मील वर्करों को अनुबंध में लाकर सरकार ने राहत दी है, उन्हें भी इसी तर्ज पर अनुबंध में लाया जाए।
विज्ञापन

पीस मील इकाई प्रधान नानक चंद ने बताया कि उनकी हड़ताल को सात दिन बीत चुके हैं लेकिन प्रदेश सरकार और परिवहन निगम प्रबंधन की ओर से उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल पाया है।
इसके साथ ही कर्मियों से कोई वार्ता भी नहीं की गई है। इस मौके पर उपप्रधान रोशन लाल, प्रेस सचिव शादी लाल, उपाध्यक्ष हितेंद्र मेहता, प्रदीप जिष्टू, शंकर दयाल, उमेश्वर प्रकाश, कुलवंत शर्मा, काहन सिंह, सचिन, जयप्रकाश सहित अन्य पीस मील कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें