फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नित्थर के गौरा में जेसीबी गिरी, चालक की मौत

विज्ञापन
नित्थर के गौरा में गिरी जेसीबी - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत लोट के गौरा में जेसीबी गिरने से चालक की मौत हो गई है। हादसा एंबुलेंस मार्ग गौरा में कार्य चलने के दौरान डंगा धंसने से पेश आया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह करीब पौने दस बजे यह हादसा पेश आया। हादसे में चालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। मृतक की पहचान ओम चंद, पुत्र गंगा राम, गांव ग्वाल, तहसील चचोट, जिला मंडी के तौर पर हुई है। हादसे मे ंजेसीबी सड़क से करीब सौ मीटर नीचे गिर गई।
एसएचओ निरमंड किशन ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नायब तहसीलदार नित्थर विकास कुमार ने कहा कि मृतक को दस हजार की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें