कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई-टहटोली मार्ग पर कार के गहरी खाई में गिरने से एक युवक की मौत हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इसके साथ ही हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है।
जानकारी के अनुसार हादसा सोमवार रात करीब साढ़े सात बजे पेश आया, जब टहटोली मार्ग में एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार रमन प्रिमटा (37) पुत्र ज्ञान सिंह गांव बजोहा तहसील कोटखाई की मौके पर ही मौत हो गई। कार में चालक अकेले ही सवार था।
हादसा उस समय हुआ जब युवक कोटखाई से अपने घर की ओर जा रहा था। कार के गहरी खाई में गिरने और अंधेरा होने के कारण शव को तलाश में स्थानीय लोगों और पुलिस को करीब 2 घंटे तक कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस थाना प्रभारी कोटखाई रविंद्र लाल ने बताया कि कार में चालक अकेले सवार था। हादसे के कारणों की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया गया है।