फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर ने ज्यूरी को हराकर जीता वॉलीबाल का खिताब

विज्ञापन
निरमंड में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता की विजेता टीम। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। अवेरी में एकल अभियान दक्षिण संभाग हिमाचल प्रदेश भाग रामपुर अंचल ने वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में रामपुर अंचल के 12 संचों की टीमों ने दमदख दिखाया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यातिथि बृजलाल ने किया। कार्यक्रम में उत्सव और देवी सिंह बुशैहरी विशेष अतिथि मौजूद रहे। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला संच रामपुर और ज्यूरी के बीच खेला गया।
विज्ञापन

इसमें रामपुर की टीम ने मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में बीडीसी निरमंड ब्लॉक उपाध्यक्ष बिंद राम वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का संचालन दया ठाकुर ने किया। इस मौके पर संभाग महिला प्रमुख बेगमा नेगी, अचंल रामपुर अध्यक्ष नंदलाल बुशहैरी, मान सिंह, दलीप, सुनीता, सत्य प्रकाश और नरेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें