आनी (कुल्लू)। आनी के 10281 फीट की ऊंचाई पर स्थित प्रसिद्ध पर्यटक स्थल जलोड़ी जोत में इन दिनों सुबह और शाम का तापमान शून्य से नीचे जा रहा है। इसको देखते हुए लोगों को यहां सावधानी से गाड़ी चलाने की हिदायत दी गई है।
कुल्लू को शिमला से जोड़ने वाले एनएच-305 वाया जलोड़ी जोत से प्रतिदिन सेकड़ों वाहनों की आवाजाही रहती है। यहां शून्य से नीचे लुढ़कते तापमान के चलते सुबह और शाम सड़क पर ठंड से कोहरा जम रहा है।
इससे वाहनों के फिसलने का खतरा बढ़ गया है। पुलिस संचार पोस्ट जलोड़ी जोत पर तैनात कर्मचारी अभिषेक ने बताया कि सुबह शाम यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस कारण वाहनों को चलाना खतरे से कम नहीं है। ठंड की वजह से यहां सभी प्राकृतिक जलस्रोत जम गए हैं।