फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्धारित लक्ष्य को शीघ्र पूरा करें बैंकर : सादिक

विज्ञापन
रिकांगपपिओ में वित्त मंत्रालय और भारत सरकार द्वारा आयोजित ऋ ण उन्मुख कदम एवं ग्राहक संपर्क कार्? - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रिकांगपिओ(किन्नौर)। वित्तीय सेवा विभाग, वित्त मंत्रालय और भारत सरकार के आयोजित ऋण उन्मुख कदम और ग्राहक संपर्क कार्यक्रम रिकांगपिओ में आयोजित किया गया। पीएनबी और अन्य बैंकों के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने की।
विज्ञापन

उन्होंने सभी बैंकों को केंद्र और प्रदेश सरकार के समाज कल्याण और आर्थिक रूप से मजबूती के लिए चलाई गई विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृत ऋणों को शीघ्र प्रदान करने के निर्देश दिए, ताकि योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंच सके। इसके साथ ही जिले की आर्थिकी को ओर मजबूत किया जा सके। उन्होंने जिला स्तरीय बैंकर समिति को निर्धारित लक्ष्य को शीघ्र पूरा करने के लिए भी कहा।
उन्होंने कहा कि कमेटी के प्रदान किए जाने वाले ऋण प्रतिशत को और बढ़ाया जाए। उपायुक्त ने बताया कि बीते माह कमेटी की हुई बैठक में ऋण प्रतिशत 36 प्रतिशत था, जो अब तीन महीनों में बढ़कर 39 प्रतिशत हो गया है। उन्होंने सभी बैंकों को ऋण लक्ष्य को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बैंकों को केंद्र और प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत स्वीकृत ऋण का वितरण करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत जिले में 65 उद्यमियों के लिए विभिन्न इकाइयों को स्थापित करने का लक्ष्य रखा था। इसमें अभी तक 62 उद्यमियों को उद्योग और अपना व्यवसाय आरंभ करने के लिए ऋण प्रदान किया जा चुका है।
उन्होंने लक्ष्य को 100 के आंकड़े तक ले जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि वे अपने ग्राहकों को सरकार की चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताएं और सहयोग करें। आबिद हुसैन सादिक ने इस अवसर पर बैंक की रोगी कल्याण समिति रिकांगपिओ को दो मल्टी पैरा मॉनिटर, 10 स्टेट ऑफ आर्ट बेड और ऑक्सीजन रेग्यूलेटर के लिए 10 लाख रुपये का चेक भेंट किया। निरंकारी मिशन रिकांगपिओ और महिला कल्याण परिषद रिकांगपिओ को प्याअु के रखरखाव के लिए 30 हजार रुपये प्रदान किए।
पंजाब नेशनल बैंक के जोनल हैड प्रमोद कुमार दुबे ने बताया कि आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के तहत लोगों को बैकों की विभिन्न सुविधाओं के बारे ममें जानकारी देने के लिए इस तरह के कार्यक्रम देश सहित प्रदेश भर में आयोजित किए जा रहे हैं। इस मौके पर सीएमओ किन्नौर डॉ. सोनम नेगी, सुशील खुराना, एसएस नेगी, रमेश डढवाल, विजय कुमार नेगी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें