फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नित्थर के जंगल में लगी आग, कई पेड़ जलकर राख

विज्ञापन
नित्थर के निचले क्षेत्रों में लगी आग, - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। गर्मियों का मौसम शुरू होते ही नित्थर क्षेत्र के जंगलों में आग का सिलसिला शुरू हो गया है। रविवार रात दस बजे के बाद नित्थर के जंगलों में आग भड़क गई। नित्थर के फनेउटा के जंगल से लगी में वन संपदा को भारी नुकसान पहुंचा है। हवा तेज होने के कारण यह आग तेजी से चारों ओर फैल गई। इससे आग जानस, आनस और शोणाशेगो तक पहुंच गई। इसके बाद स्थानीय निवासी आनस और जानस के लोगों और अग्निशमन कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद देर रात दो बजे काबू पाया।
विज्ञापन

इस आग से कई सफेदे और अन्य छोटे-बड़े पेड़ जलकर राख हो गए हैं। अग्निशमन विभाग के कर्मचारी नही पहुंचते तो आग रिहायशी इलाकों में पहुंच सकती थी। आग बुझाने में धर्मपाल, श्यामलाल, जियालाल, गुलजार, लालगुडी देवी, संगीता, सीता देवी, संजोकता, नरेंद्र सिंह, जयचंद, वन विभाग से वन रक्षक, बीओ और अन्य गांववासियों ने अहम भूमिका निभाई। रैंज ऑफिसर नित्थर किशोरी लाल कौशल ने लोगों से अपील की कि जंगलों में आग न लगाएं, इससे जंगल तो नष्ट होते ही हैं सैकड़ों जंगली जानवर भी मारे जा रहे हैं। अगर यह आग रिहायशी इलाकों की तरफ पहुंच जाती तो कोई भी अनहोनी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें