फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजी कॉलेज रामपुर के छात्रों ने लगाए फूल

विज्ञापन
पीजी कॉलेज रामपुर में विश्व वानिकी दिवस मनाते शिक्ष और छात्र और छात्राएं - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में सोमवार को भूगोल विभाग ने विश्व वानिकी दिवस मनाया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य पीसीआर नेगी ने की। उन्होंने छात्र-छात्राओं को वानिकी दिवस की बधाई दी और पर्यावरण संरक्षण का आह्वान किया। नेगी ने कहा कि प्रकृति ने मनुष्य को वन संपदा के रूप में अमूल्य सौगात दी है।
विज्ञापन

इस निधि का संरक्षण करना सभी लोगों का दायित्व है। उन्होंने छात्रों से विश्व वानिकी दिवस पर पर्यावरण बचाने का संकल्प लेने की अपील की और पौधरोपण करने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान भूगोल विभाग के छात्र-छात्राओं ने फूल लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। दिशा में योगदान देने और विशिष्ट अवसर पर पौधा अवश्य लगाने का संकल्प लें। इस मौके पर डॉ. जितेंद्र सानी, डॉ. अमित, डॉ. सविता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें