फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगान और सरी क्षेत्र को मिली बस सुविधा

विज्ञापन
बस को हरी झंडी दिखा कर रवाना करते विधायक बलबीर वर्मा - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
चौपाल (रोहडू़)। चौपाल उपमंडल के अंतर्गत सरी और नागन के लिए एचआरटीसी की बस सेवा शुरू हो गई है। विधायक चौपाल बलबीर सिंह वर्मा ने सोमवार को दोनों बसों को पुलबाहल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान क्षेत्र की जनता बस सुविधा मिलने से खुशी की लहर है। नई सुविधा के तहत सोलन से लिहाट चलने वाली बस अब पुलबाहल से पहले सरी जाएगी और इसके बाद लिहाट के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

एचआरटीसी सोलन डिपो की बस को अब रोजाना करीब छह किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ेगा। इसके अलावा शिमला से नावणी चलने वाली बस का रूट भी नागन तक कर दिया गया है। ये दोनों क्षेत्र बस सुविधा से कटे थे और विधायक ने कुछ दिन पूर्व ही दोनों स्थानों के लिए बसें चलाने का वादा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें