फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमैन और कोलवी में लोगों को डिजिटल बैंकिंग सिखाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई (रोहडू़)। कोटखाई राज्य सहकारी बैंक समिति शाखा खलटू नाला ने नाबार्ड के सौजन्य से क्यारवी पंचायत के चमैन गांव और कोलवी गांव में वित्तीय और डिजिटल जागरूकता शिविर का आयोजन किया। शिविर की अध्यक्षता शाखा प्रबंधक सुनील वर्मा ने की।
विज्ञापन

शिविर में लोगों को बैंकों की विभिन्न बचत योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। इसमें बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं जैसे किसान क्रेडिट कार्ड, वाहन ऋण योजना, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के बारे में बताया गया। इस दौरान लोगों को डिजिटल लेनदेन से अवगत करवाया गया।
विशेष रूप से मोबाइल बैंकिंग एवं हिम पैसा, एटीएम कम डेबिट कार्ड और यूपीआई की विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही लोगों से अपील की गई कि किसी से भी अपना गोपनीय नंबर साझा न करें वह फ्रॉड फोन कॉल से सावधान रहें। इस दौरान बैंक के कर्मचारी हेमराज, सुनील चौहान, क्यारवी पंचायत प्रधान मनतीश चौहान भी मौजूद हे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें