फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल बने ठियोग शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ठियोग शहरी कांग्रेस के नए पदाधिकारियों की ताजपोशी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने सूची जारी करते हुए ठियोग शहरी अध्यक्ष की कमान अनिल ग्रोवर को सौंपी है।
विज्ञापन

जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए ज्ञान सिंह, मुनीश शर्मा, भीम सिंह खनाल, सतीश कुमार और राजेश शर्मा को जिम्मेदारी दी है। दिनेश वर्मा, कमलेश भारद्वाज, सचिन सूद, विक्रम सेठ, दीराज वर्मा, सिद्धार्थ कुठियाला, अश्वनी चंदला, तौसीफ चौधरी, चिराग सिंगला और त्रिलोक जैसवाल को महासचिव चुना गया है।
शिव कुमार गुप्ता, महिंद्र कुमार, गोपाल खड़का, प्रवीण कुमार, शंकर चौहान, विवेक, नवीन शर्मा, विनीत शर्मा, अशोक सोनी और अनूप गुप्ता को सचिव बनाया गया है। शहरी अध्यक्ष अनिल ग्रोवर ने नई कार्यकारिणी के सदस्यों को नई जिम्मेवारी के लिए एकजुट होकर चलने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी पदाधिकारियों को इसके लिए बधाई भी दी है। इस अवसर पर विशेष आमंत्रित सदस्यों में मंडल अध्यक्ष कंवर नरेंद्र सिंह, नगर परिषद अध्यक्ष विवेक थापर, उपाध्यक्ष रीना रॉय, किशन कंवर, मदन सिंह ठाकुर, एनएस गुलेरिया, रविंद्र सिंह, कमला शर्मा, डीआर शर्मा, मोहन थापर और सीताराम शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें