जोगिंद्रनगर अस्पताल के रोगी वार्ड में उपराधीन जल जनित रोगों से पीड़ित मरीज का उपचार करती नर्स सं
- फोटो : Mandi
जोगिंद्रनगर (मंडी)। बरसात शुरू होते ही नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में टाइफाइड और वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
टाइफाइड के मरीज अस्पताल में दाखिल हुए हैं। दूषित पानी के सेवन से लोगों का स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। जून और जुलाई माह में करीब पांच हजार मरीज अस्पताल में स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे। इनमें करीब 600 मरीजों को उपचार के लिए दाखिल करना पड़ा। अस्पताल के चार रोगी वार्डों में करीब 60 मरीज उपचार हासिल कर रहे हैं। इनमें टाइफाइड, तेज बुखार और उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या करीब 60 प्रतिशत है।
सौ बिस्तरों वाले नागरिक अस्पताल जोगेंद्रनगर की ही बात करें तो बीते तीन चार दिनों में मरीजों की संख्या दोगुनी हो चुकी है। सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. रोशन लाल कौंडल ने भी स्वास्थ्य संबंधी एडवायजरी जारी करते हुए उबालकर पानी के सेवन की हिदायत दी है। दूषित भोजन के इस्तेमाल न करने के साथ-साथ घरों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने का आह्वान किया है। उन्होंने जल भंडारण टैंकों में क्लोरीन डलवाने की भी अपील की है।