फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाजन बाजार में दुकानों से भरे खाद्य वस्तुओं के सैंपल

Thu, 07 Apr 2016 10:20 PM IST
मंडी।
विज्ञापन
foods to keep young - फोटो : getty images
विज्ञापन
मंडी। शहर के महाजन बाजार में खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ) ने दबिश देकर दुकानों से खाद्य वस्तुओं के आठ सैंपल भरे। विभाग की इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया।  सैंपल जांच के लिए फूड टेस्टिंग लैब कंडाघाट में भेजे जाएंगे। लैब रिपोर्ट के अनुसार नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जाएगी।
विज्ञापन



जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी मंडी भविता टंडन की अगुवाई में टीम ने वीरवार को मंडी के महाजन बाजार में निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दुकानों में खाद्य सामग्री चेक की। निरीक्षण के दौरान एफएसओ ने महाजन बाजार की कुछ दुकानों से शक के आधार पर आठ खाद्य सामग्री के सैंपल भरे। जिनमें दालें, घी और तेल शामिल है। दबिश के दौरान एफएसओ भविता टंडन ने सभी दुकानदारों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

सभी खाद्य सामग्रियों के सैंपल जांच के लिए कंडाघाट फूड टेस्टिंग लैब में की जाएगी। यहां तैयार लैब रिपोर्ट के अनुसार एफएसओ आगामी कार्रवाई करेंगी। फूड सेफ्टी स्टैंडर्ड एक्ट 2006 के प्रावधानों के अनुसार फेल या मिस ब्रांडेड सैंपल का अभियोग एडीएम कोर्ट में साबित होने पर लाखों रुपये जुर्माना हो सकता है।
विज्ञापन

एफएसओ भविता टंडन ने बताया कि महाजन बाजार में कुछ दुकानों से शक के आधार पर खाद्य सामग्री के सैंपल भरे हैं। लैब जांच के बाद रिपोर्ट मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें