सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के कलौहड़ में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। नागरिक अस्पताल में प्राथमिकी उपचार के बाद उसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी में सुमित शर्मा पुत्र मदन लाल निवासी गांव वीणा डाकघर कलौहड़ ने कहा कि बुधवार दोपहर को एक कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। वह बाइक सहित करीब 10 फीट नीचे खेत में जा गिरा। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद