मंडी। मंडी लोकसभा उपचुनाव के लिए नामांकन वापसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद निर्वाचन अधिकारी अरिंदम चौधरी ने चुनाव मैदान में रहे 6 उम्मीदवारों को चुनाव चिह्नआवंटित कर दिए हैं। नामांकन पत्र वापस लेने के लिए 13 अक्तूबर का दिन तय किया गया था, इस दौरान किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया।
भाजपा के ब्रिगेडियर कुशाल चंद को कमल, इंडियन नेशनल कांग्रेस की प्रतिभा सिंह को हाथ, राष्ट्रीय लोकनीति पार्टी की अंबिका श्याम को लैपटॉप, हिमाचल जनक्रांति पार्टी के मुंशीराम ठाकुर को सेब चुनाव चिह्न दिया गया है। आजाद उम्मीदवार अनिल कुमार को कप व तश्तरी और सुभाष मोहन स्नेही को टेलीफोन चुनाव चिह्न दिया गया है।