फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस किमी पैदल चल मुरहानी के मरीज को बांटी दवाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। जिला रेडक्रॉस सोसायटी ने विधानसभा क्षेत्र सुंदरनगर की अति दुर्गम ग्राम पंचायत रोहांडा के मुरहानी गांव के उत्तम चंद को राहत प्रदान की है। उत्तम चंद करीब 20 साल से बीमारियों से ग्रस्त है। उसके साथ उसकी 105 साल की नानी और 70 साल की मां रहती है।
विज्ञापन

उन्हें अब तक किसी प्रकार की सरकारी सहायता का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जहां वह रहते हैं वहां से कई किलोमीटर दूर तक कोई और घर भी नहीं है। इसलिए उनकी कोई सुध नहीं ले पाता है। जानकारी मिलने पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी मंडी के सचिव ओपी भाटिया शुक्रवार को सर्व दिले राम और पंचायत के पूर्व प्रधान प्रकाश चंद के साथ 10 किलोमीटर का पैदल सफर कर मुरहानी गांव पहुंचे।
उत्तम चंद और उनके परिवार से मिलकर उनका हालचाल जाना। हर प्रकार की सरकारी सहायता देने का आश्वासन दिया। इस मौके पर ओपी भाटिया ने उत्तम चंद को 3 महीने की दवाइयां भी सौंपी। ओपी भाटिया ने बताया कि उत्तम चंद को सरकार की सहारा योजना का लाभ उपलब्ध करवाने के साथ उनका दिव्यांगता प्रमाणपत्र भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रोहांडा के पूर्व प्रधान प्रकाश चंद और सर्व दिले राम ने उत्तम चंद की सुध लेने के लिए जिला रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष और उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी का आभार व्यक्त किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें