जोगिंद्रनगर (मंडी)। देवता मेला गलू की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में शनिवार को नाटी किंग कुलदीप शर्मा, जोनी ठाकुर और राखी गौतम की सुरीली आवाजों से दर्शक झूम उठे।
कुलदीप शर्मा ने हिंदी, पहाड़ी गीत सुनाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। सांस्कृतिक संध्या में कारोबारी एवं समाजसेवी विजय वर्धन बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
मेला समिति की अध्यक्ष कला देवी और उपाध्यक्ष सन्नी ने उन्हें सम्मानित किया। स्टार कलाकार कुलदीप शर्मा ने मंच पर आते ही गुरु वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद अपनी नॉन स्टॉप नाटियों में इन्हां बड़ियां जो तुड़का लाणा ओ ठेकेदारणिए, शिल्पा शिमले वालिए, रोहड़ू जाणा मेरी आमिए, इसी गराएं देया लंबड़ा, बांठण चाले जातरे जातरे, साहिबा रीए बीबीए, लच्छी लच्छी लोक गलांदे, पहाड़ी टोपी, तेरे ओबरे लागा रेडिया, नीरू चाली घूमदी सहित हिंदी फिल्मी गीत गाकर श्रोताओं को खूब झुमाया।
इससे पहले राइजिंग स्टार राखी गौतम ने फिल्मी गीत तू शायर है मैं तेरी शायरी, पहाड़ी गीत तेरा मेरा प्यार अड़िए, डुंगे नालुए, नइयों-नइयों मैंनू दिल तेरा नहीं चाहिदा आदि गीत पेश किए।
जोगिंद्रनगर की लोक गायिका जोनी ठाकुर के मंच पर आते ही पूरा पंडाल तालियों और सीटियों से गूंज उठा। जोनी ने तेरे बिन नहीं जीणा मर जाणा ढोलना, जोगिंद्र नगरा रे नजारे, इक प्यार का नगमा है, माए नी मेरिए चंबा कितनी की दूर सहित अनेक नॉन स्टॉप नाटियां पेश कर लोगों की वाहवाही लूटी। पालमपुर के हास्य कलाकार प्रिंस गर्ग ने भी अपने चुटकुलों से दर्शकों को खूब गुदगुदाया। संवाद