फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में बिल जमा करने के लिए खोले छह काउंटर बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। विद्युत उपमंडल के उपभोक्ताओं को स्टाफ की कमी भारी पड़ रही है। विद्युत उपमंडल मंडी-दो में स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए बिजली बोर्ड ने सभी छह काउंटर बंद कर दिए हैं। ये काउंटर हर माह तय समय में चिह्नित स्थानों पर लगाए जाते थे।
विज्ञापन

इन काउंटरों पर उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा करने की सुविधा दी जाती थी। अब यह सुविधा नहीं मिलेगी। मंडी में बंद हुए काउंटर सौली खड्ड, कोटमोरस, बैहना, कठलग, गजनोहा और रत्तीपुर हैं। यहां के तमाम उपभोक्ताओं को ऑनलाइन, लोकमित्र केंद्रों या जिला कार्यालय में बिजली के बिलों को जमा करवाने के आदेश जारी हुए हैं।
विद्युत उपमंडल मंडी में 22 हजार के करीब उपभोक्ता हैं। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता बीपी वैद्य ने कहा कि मंडी के छह केंद्रों में तैनात करीब एक दर्जन स्टाफ फील्ड में तैनात किया गया है। प्रत्येक माह उपभोक्ताओं को बिजली बिल दिए जा रहे हैं। स्टाफ को मीटर रीडिंग के लिए घर-घर पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

..
पढ़े-लिखे लोग तो ऑनलाइन बिलों की अदायगी कर लेते हैं लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के लोग इंटरनेट चलाना नहीं जानते। गरीब लोगों के पास स्मार्ट फोन भी नहीं हैं।
हुस्न चंदेल निवासी बैहना
...
लोकमित्र केंद्रों पर बिजली का बिल जमा करवाने के लिए पांच रुपये तक लिए जाते हैं। कई बार बिल भी अपडेट नहीं होते हैं। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी रहती है।
विज्ञापन

-भूपेंद्र राव निवासी गागल बल्ह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें