फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकगीत में सुंदरनगर, लोकनृत्य में सदर ने मारी बाजी

Wed, 26 Oct 2016 07:04 PM IST
मंडी
विज्ञापन
मंडी में आयोजित जिलास्तरीय युवा उत्सव के समापन पर उपस्थित प्रतिभागी एवं दर्शक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। युवा सेवा एवं खेल विभाग मंडी के दो दिवसीय युवा महोत्सव का आईटीआई परिसर में समापन हुआ। समापन समारोह में एडीसी पीसी अकेला ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। सबसे पहले जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी प्रदीप धीमान ने मुख्यातिथि का स्वागत और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पीसी अकेला ने इस मौके पर युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आईटी के इस युग में अपनी संस्कृति को बचाने का कार्य युवा उत्सव के माध्यम से जो खेल विभाग द्वारा किया जा रहा है, वह सराहनीय है। इसके लिए सभी प्रतिभागी प्रशंसा के योग्य है।
विज्ञापन


महोत्सव के दूसरे दिन सभी खंडों के प्रतिभागियों ने लोक नृत्य और गायन की प्रस्तुतियां दीं। कथक में सदर खंड की रिधम कपूर प्रथम, तबला में सुंदरनगर के दिव्यांश प्रथम, करसोग का रविंद्र द्वितीय और सदर का शुभम तृतीय स्थान पर रहा। हारमोनियम में सुंदरनगर का मनीष प्रथम, सदर का खुशवंत द्वितीय और करसोग का योगेश्वर तृतीय, बांसुरी में सदर का कमल किशोर प्रथम, बल्ह का खूबे राम द्वितीय, शास्त्रीय गायन में सुंदरनगर का नीतिश प्रथम और सदर की अनुराधा द्वितीय स्थान पर रही। लोकगीत में सुंदरनगर खंड प्रथम, सदर खंड द्वितीय और करसोग खंड तृतीय स्थान पर रहा।
लोकनृत्य में सदर खंड प्रथम, करसोग खंड द्वितीय और द्रंग खंड तृतीय स्थान पर रहा। जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागी और खंडों का चयन प्रदेश स्तर के लिए किया गया है। दिसंबर महीने में प्रदेश स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन मंडी में ही होगा। कार्यक्रम में युवा संयोजक सुरेश शर्मा, आईटीआई के प्रधानाचार्य तरुण कुमार, महिला आईटीआई के प्रधानाचार्य राकेश कपूर, बैडमिंटन कोच हेमंत शर्मा, बाक्सिंग कोच नरेश ठाकुर, क्रिकेट कोच अजय राय, हॉकी कोच सुशमलता, हैंडबाल कोच हरीपाल, बास्केटबाल कोच सतिंद्र, एमके मल्होत्रा, कमलेश ठाकुर, पीएन आजाद, दिनेश कुमार, एपीआरओ कुलदीप गुलेरिया, कोषपाल, रेश्व, राजेश, यादविंद्र, सीमा शर्मा तथा सभी खंडों के युवा स्वयंसेवी, प्रभारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें