फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की तिरंगा यात्रा में युवाओं में दिखा देश भक्ति का जज्बा

Wed, 17 Aug 2016 10:42 PM IST
मंडी
विज्ञापन
सुंदरनगर में भाजपा की तिरंगा यात्रा में शिरकत करते सांसद रामस्वरुप शर्मा, भाजपा नेता और कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सुंदरनगर मंडल भाजपा ने बुधवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। जवाहर पार्क से सुबह 11 बजे आरंभ हुई तिरंगा यात्रा का शुभारंभ मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा ने किया। जिला भाजपा के अध्यक्ष राकेश जम्वाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। तिरंगा यात्रा में क्षेत्र के सैकड़ों युवाओं ने बाइकों पर सवार होकर तिरंगे के साथ शहर के ललित नगर से भोजपुर बाजार से चांगर, बीएसएल कालोनी होते हुए पुराना बाजार में इसका समापन किया। इस दौरान युवाओं में देश के प्रति जज्बा देखते ही बनता था।
विज्ञापन


सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने का संकल्प केंद्र की भाजपा सरकार का है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर और सभी धर्मों व समुदायों के लोगों को साथ लेकर पूरे भारत वर्ष में 15 से 22 अगस्त तक तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया है। 15 अगस्त को तिरंगा फहराने के बाद इस यात्रा का मंडी से शुभारंभ हुआ है। जिसका समापन 22 अगस्त को मंडी संसदीय क्षेत्र के रामपुर विधानसभा क्षेत्र में होगा।

जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश जम्वाल ने युवाओं से देश की अखंडता और आपसी सौहार्द को बनाए रखने के लिए कार्य करने का संकल्प लेने को कहा। इस मौके पर मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी व प्रदेश महामंत्री राम सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा, प्रदेश उपाध्यक्ष रमा वर्मा, मंडल अध्यक्ष बरागी राम, जिला महामंत्री नरेश चंदेल, मंडल महामंत्री जितेंद्र शर्मा, पूर्व मंडलाध्यक्ष कमला ठाकुर, पार्षद संजय शास्त्री और पुष्पा देवी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें