मंडी। जिला मंडी में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 38 मामले सामने आए हैं। जिलेभर से लिए गए 708 सैंपलों की जांच में 38 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। रैट में 604 सैंपलों की जांच में 35 और आरटीपीसीआर में 104 सैंपलों की जांच में तीन संक्रमित आए हैं।
गोहर खंड से 4, जोगिंद्रनगर 8, सुंदरनगर 3, पधर 2, सरकाघाट 3, सदर 6, करसोग 5, निहरी 1, बल्ह 5 और धर्मपुर से 1 मामला सामने आया है। इनमें 3 बच्चे भी संक्रमण की चपेट में आए हैं। सीएमओ मंडी डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।
कोरोना की रोकथाम के लिए लोगों का सहयोग बहुत आवश्यक है। कोरोना को केवल जागरूकता से ही कम किया जा सकता है। संवाद