बंजार मेले की सांस्कृतिक संध्या में प्रस्तुति देते लोक कलाकार
बंजार (कुल्लू)। जिलास्तरीय बंजार मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी गीतों की धूम रही। लोक कलाकारों ने मेले में गीतों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। गायक राकेश शर्मा, हेम प्रकाश और हेमराज भारद्वाज ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि देवता श्रृंगाऋषि के मुख्य कारकून रहे। सांस्कृतिक संध्या का आगाज श्रृंगा ऋषि महाराज की प्रस्तुति से किया गया।
उन्होंने शराब का नशा मंशा छाड़ी दे, आसा लगा तेरे दंदा रा चावा, शेला लगा तेरे कांबला, तेरा मेरा प्यार अढ़िए बचपन रा, सैंज म्हारा होटला, मेला लगा तेरे ग्रां तथा आजकल के शौरू प्यार व्यार नहीं जाने सहित कई गीत पेश किए। इन कलाकारों ने जट यमला पगला दीवाना, मस्ती भरी रात है गीतों से भी लोगों को खूब झुमाया।
इसके अलावा देवेंद्र भारद्वाज, साजन राही, किशन ठाकुर, दलीप मास्टर और आरजे रॉक बंजार ने भी दर्शकों से पहाड़ी और फिल्मी गीतों पर तालियां बटोरीं। इस मौके पर मेला कमेटी अध्यक्ष कमलेश ठाकुर, इंद्र देव शर्मा, डूर सिंह, भोपाल ठाकुर, एसएचओ बंजार राम लाल ठाकुर, विनय डोगरा, ओम प्रकाश और भगवान दास उपस्थित रहे। संवाद